{"_id":"6a21cf55e34334aa0a08ed67","slug":"four-members-of-the-yaduvanshi-gang-were-arrested-under-operation-vajrapat-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-156411-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ऑपरेशन वज्रपात के तहत यदुवंशी गैंग के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ऑपरेशन वज्रपात के तहत यदुवंशी गैंग के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहगंज। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यदुवंशी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में विधिक कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र में सक्रिय यदुवंशी गैंग के चार सदस्यों विनय कुमार यादव, अवनीश यादव, अभिनव सोनकर तथा अभिषेक यादव उर्फ मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया। अभिषेक यादव उर्फ मुन्ना यादव कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसका नाम दुराचार की सूची में भी दर्ज है।
सुरेरी : ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर गाली गलौज करने मारपीट करने एवं अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरेरी पुलिस ने बृहस्पतिवार को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भजन कुमार निवासी सुरेरी, विकास राजभर निवासी हीरापट्टी, आकाश कश्यप निवासी हरिहरपुर, किशन निवासी नोनरा, रोहित कनौजिया निवासी राईपुर, किशन विश्वकर्मा व अजय विश्वकर्मा निवासी राईपुर, सूरज कुमार गौतम निवासी कसेरु, नितेश पटेल निवासी भानपुर और दीपक चौहान निवासी कठवतिया के विरुद्ध बीएनएस की धारा 170 के तहत विधिक कार्रवाई की। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।