फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four killed, 13 injured in accident

हादसों में चार की मौत,13 जख्मी

Tue, 21 Mar 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में सोमवार को बाइक सवार तीन युवकों समेत 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार मल्हनी से बसपा प्रत्याशी रहे कुकुढ़ीपुर गांव निवासी विवेक यादव के साले एवं गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी मनोज यादव (27) पुत्र राजेंद्र सिंह यादव अपने साथी आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के इमामगढ़ निवासी संदीप यादव (26) पुत्र सुरेंद्र यादव के साथ जौनपुर से वाराणसी जा रहे थे। दोनों बुलेट मोटरसाइकल से जलालपुर बाजार के निकट पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। चालक गाड़ी खड़ीकर फरार हो गया। एक युवक का शव ट्रक के पिछले पहिए में फंस गया था। पुलिस ने घंटे भर कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।


मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी बाइक  से निलेश यादव (17) पुत्र मेवालाल अपने गांव के साथी उमांशकर यादव  (20) के साथ रविवार की देर शाम जमालपुर गांव स्थित पंप से पेट्रोल लेने जा रहे थे। पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रही टवेरा की चपेट में आ गए।
विज्ञापन



दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने निलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उमाशंकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टवेरा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव निवासी नंदलाल विश्वकर्मा (42) अपनी पुत्री ज्योति (17) और पड़ोस की पूनमगुप्ता (18) को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने बरहता जा रहे थे। कौरहा गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा गए। दूसरी बाइक पर भी तीन लोग सवार थे। नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक पर बैठी छात्राएं और दूसरी बाइक पर सवार लोगों को मामूली चोटआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के अनापुर निवासी मेवालाल (40) राजकीय डिग्री कालेज महोबा में प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। इलाहाबाद में वह मकान बनवा रहे थे। सोमवार को इलाहाबाद से रोडवेज बस में सवार होकर अपने घर आजमगढ़ जा रहे थे। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव के निकट बस रुकी तो यात्री लघुशंका के लिए उतरे थे। प्रोफेसर मेवालाल  जैसे ही बस से नीचे उतरे तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।  गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खलसहा गांव के निकट दो बाइक की सीधी टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन छात्र घायल हो गए। तीनों पतहना इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।



नगर कोतवाली क्षेत्र के जियनीपुर निवासी सुनील मौर्य (17), सुधीर मौर्य(19), अंशुमान मौर्य (16) एक ही बाइक से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। सतहरियाः मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के निकट सोमवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लोग घायल हो गए। तीनों को मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। घायलों में संजय सिंह (40), ओम प्रकाश बिंद (42) और राजेश सिंह(30) शामिल हैं। तीनों इसी थाना क्षेत्र के पूरामधु गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed