{"_id":"68e560c92ef743135f0e6394","slug":"four-injured-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-on-the-highway-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-142089-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हाईवे पर बाइक की आमने- सामने से हुई टक्कर, चार हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हाईवे पर बाइक की आमने- सामने से हुई टक्कर, चार हुए घायल
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे पर मंगलवार को बाईपास के समीप दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के उसरगावां गांव निवासी राम चंद्र (43) बाइक से घर की साधना (43), अंजू (22) को बैठाकर किसी कार्यक्रम से शामिल होकर जौनपुर शहर से आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे।
रात के लगभग आठ बजे जैसे ही गौराबादशाहपुर बाईपास पर लीलहा गांव के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने सामने से टक्कर हो गई।
जिसमें दूसरी बाइक चालक मनोज (30) समेत चारों घायल हो गए । इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां रामचंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि तीन घायल खतरे से बाहर है, लेकिन रामचंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें वाराणसी के ड्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।