फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four injured after a dispute over making video of girls dancing

नृत्य कर रही छात्राओं का वीडियो बनाने के विवाद में मारपीट, चार जख्मी

Thu, 30 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four injured after a dispute over making video of girls dancing
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में गुरुवार को बसंत पंचमी पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं का वीडियो बनाने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10-10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो अलग-अलग समुदायों के बीच में विवाद के चलते तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन

लपरी गांव स्थित बाबा महंत नाथ इंटर कॉलेज में गुरुवार को बसंत पंचमी पर पूजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन था। आरोप है कि नृत्य कर रही छात्राओं का वीडियो बनाने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों का अजय बिंद से विवाद हो गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद देर शाम जब दोनों पक्षों के लोग लपरी बाजार में आमने-सामने हुए तो मारपीट करने लगे। मारपीट में एक पक्ष से अजय बिंद, रमेश बिंद और दूसरे पक्ष से समीर, मलखान को चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चारों घायलों को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10-10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सरायख्वाजा एसओ ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स लगाई गई है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed