फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four in-laws including husband sued for dowry harassment

Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुराल के चार पर मुकदमा

Wed, 26 Jul 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four in-laws including husband sued for dowry harassment
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गांधी तिराहा निवासी डाॅ. सौम्या सिंह ने लाइन बाजार थाने में पति समेत ससुराल के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि उनको दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी देना एवं उसके लिए प्रयास करना, हनीमून के नाम पर भी विदेश ले जाकर प्रताड़ित कर वही छोड़ने की कोशिश करना, गर्भवती होने के बाद पेट पर लात मारकर गर्भपात की गोली जबरन खिलाकर भ्रूण हत्या करने व अन्य तमाम अपराध को लेकर लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने पति श्रेयस सिंह, ससुर अनूप कुमार सिंह, सास मंजू सिंह व ननद अनन्या निवासी भुवनेश्वर नगर कॉलोनी अर्दली बाजार कैंट वाराणसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत लाइन बाजार थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न में पति समेत परिवार के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed