फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four gang members arrested for allegedly robbing jewellery shop in jaunpur

लूट गिरोह का खुलासा: फर्जी आईडी, किराये की बोलेरो और नकली नंबर प्लेट... लूट की साजिश रचने वाले चार गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 12:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Jul 2026 12:30 AM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर पुलिस ने सराफा की दुकान में लूट के आरोप गिरोह के पांच बदमाशाें में से चार को गिरफ्तार किया, जबकि मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Four gang members arrested for allegedly robbing jewellery shop in jaunpur
पुलिस के गिरफ्त में चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में सराफा व्यापारी की दुकान पर आयकर अधिकारी बनकर कार्रवाई करने पहुंचे गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लूट की कोशिश करने वाले पांच बदमाशों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपियों के पास से 35 फर्जी आयकर विभाग के पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक होमगार्ड, एक मैकेनिक, एक चालक और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहा युवक शामिल है। मास्टरमाइंड सिकरारा निवासी जितेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गोपालापुर स्थित सराफा दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारियों की तरह पहुंचकर कार्रवाई करने का प्रयास किया गया था। इसी दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जलालपुर निवासी रोशन तिवारी शामिल है, जो घर पर रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, मुंगराबादशाहपुर निवासी अजय पटेल चालक का काम करता है। वाराणसी निवासी दिलीप कुमार वर्तमान में मुंगराबादशाहपुर में किराये के मकान में रहकर एक मोटर्स कंपनी में काम करता है। सिकरारा का राजेश कुमार उपाध्याय पुलिस विभाग में होमगार्ड है। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़
आरोपियों ने रविवार को रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर में सराफा व्यापारी दिनेश चंद्र बरनवाल की दुकान को निशाना बनाया था। उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारी बनकर दुकान में पहुंचे और छापा मारने का नाटक रचा। इस दौरान उन्होंने व्यापारी को डराने का प्रयास किया और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जबरन ले ली। आरोपियों का उद्देश्य व्यापारियों से धन और कीमती सामान हड़पना था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित व्यापारी की रिवॉल्वर बरामद कर ली है।

किराये पर ली थी गाड़ी, फर्जी नंबर लगाकर कर रहे थे खेल
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रामपुर थाने में लूट की कोशिश की भी प्राथमिकी की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 फर्जी आयकर विभाग के पहचान पत्र बरामद किए हैं। इसके अलावा, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी मिले हैं। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है, जो तीसरे व्यक्ति की मदद से पवारा के एक व्यक्ति से किराये पर लिया गया था। इसके बाद गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। मामले में पूछताछ के लिए संबंधित गाड़ी मालिक को बुलाया गया था।

जितेंद्र की गिरफ्तारी से सामने आएगी और भी कहानी
पुलिस इस मामले में सिकरारा निवासी जितेंद्र सिंह की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए सर्विलांस, एसओजी की भी टीमें लगी ई हैं। जितेंद्र की ही गिरफ्तारी से और भी कहानी सामने आएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं इनके तार किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed