फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   four deaths from cold winds

सर्द हवाओं से कांपा शहर, चार की मौत

Sat, 06 Jan 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
 four deaths from cold winds
कोहरा
 हफ्ते भर से जारी शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सर्द हवाएं के चलते दोपहर में भी कंपकंपी छूटने लग रही है। शुक्रवार को पारा छह डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे दिन में धूप निकलने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। कोहरे के चलते रफ्तार धीमी हो गई है। ठंड से मौतों का सिलसिला भी जारी है। मछलीशहर, शाहगंज थाना क्षेत्र में ठंड से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक हफ्ते में ठंड से दस लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस पारा रहा। हांड़ कंपा देने वाले इस मौसम में शुक्रवार की भोर से ही घना कोहरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहेगा। दोपहर बाद कोहरा छटने के बाद भी धूप का असर बरकरार रहा। शाम को थोड़ी देर के लिए सूर्य देव का दर्शन हुआ भी तो गलन में कोई कमी नहीं हुई। सर्दी और कोहरे का असर अरहर, आलू, सरसों पर भी पड़ सकता है। फसलों के उत्पादन में कमी आ सकती है। वैसे कृषि विज्ञान केंद्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा. संदीप का कहना है कि हल्की सिंचाई करके फसलों को पाला से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में आलू, अरहर, चना, सरसों, तोरिया, जौ की फसलों पर नुकसान पहुंचता है लेकिन ठंड गेहूं के लिए लाभकारी है। ठंड की वजह से मछलीशहर थाना के गुलालपुर गांव की हीरावती 46 वर्ष की गुरूवार की रात में मौत हो गई। वह ठंड से कांप रही थी। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मछलीशहर के ही गोहका गाव में ठंड लगने से मेहीलाल यादव 58 वर्ष की मौत हो गई। वह रात में खाना खाकर सोये थे। आधी रात के बाद उन्हें कपकपी हुईं तो अलाव जलवाकर सेकाई की। थोड़ी देर बाद सीने में दर्द उठा जतो परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मछलीशहर आए जहां जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर शाहगंज क्षेत्र के सुरिस गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में सिंचाई करने गए किसान जय सिंह 47 वर्ष की मौत हो गई। वह सुबह में बेहोश होकर गिर गए। उन्हें लेकर परिवारवाले अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेतासराय क्षेत्र के मनेच्छा बादशाही निवासी रघुनाथ बेनवंशी 75 दोपहर का खाना खाने के बाद घर मे लेटे थे कि अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रघुनाथ की मौत ठंड से हुई है।
विज्ञापन


स्कूल व कालेज आठ तक बंद
जौनपुर। ठंड को देेखते हुए प्रशासन ने प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक के स्कूलों को बंद कर दिया है। ठंड की वजह से 8 जनवरी तक स्कूल व कालेज भी बंद हैं। बच्चों को लोग पार्क और बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। ठंड अगर ऐसी ही रही तो आगे भी स्कूल बंद होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी गोलमाल कर रहे ठेकेदार
जौनपुर। नगर पालिका प्रशासन दो सौ से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा कर रहा है जबकि 25-30 स्थानों पर भी दिनभर अलाव नहीं जल रहे हैं। ठेकेदार कच्ची लकड़ी गिरा रहे हैं, जो जल ही नहीं रही है। इससे लोग परेशान हैं। कई सामाजिक संस्थाएं अपनी तरफ से अलाव की व्यवस्था की है। उसे भी नगर पालिका अपना अलाव बता रही है। कागजों में अलाव जल रहे हैं। जो रैनबसेरा बनाए गए हैं। उसमें कोई खास इंतेजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed