फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four crooks planning robbery arrested

लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2021 07:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Four crooks planning robbery arrested
सिंगरामऊ। स्थानीय पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार की रात चार बदमाशों को सिरकिना गांव स्थित पीली नदी के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा, मोबाइल फोन, 6300 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि बदमाश कहीं लूट की योजना बना रहे थे। पूछताछ के बाद उन्हें संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि रात में हमराहियों के साथ गश्त के दौरान एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह भी पहुंच गए। दोनों लोग मुखबिर की सूचना पर सिरकिना गांव में पीली नदी के पास पहुंच गए। वहां पुल के नीचे सात लोग मौजूद थे। पुलिस ने घेराबंदी कर चार को पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों में डब्बू पाल उर्फ प्रदीप पाल प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के महुली गांव का निवासी है। वह इनामी बदमाश है। उसके खिलाफ बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, सिंगरामऊ, आसपुर देवसरा और थरवई प्रयागराज थाने में लूट समेत कई अन्य अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथ से अन्य गिरफ्तार बदमाशों में सत्यम गौतम निवासी लेदुका थाना बादलापुर, सचिन चौहान निवासी मरगूपुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ और अजीजुर्रहमान निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर शामिल है। बदमाशों के पास से तमंचा, मोबाइल फोन, छह हजार तीन सौ रुपये नकद बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक सचिन चौहान व सत्यम गौतम पिछले दिनों हुए सदिका व साढ़ापुर गांव के पास हाईवे पर हुई लाखों की छिनैती में शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed