{"_id":"6913836e5461192e2f0c2c24","slug":"four-booked-for-assaulting-a-bank-employee-after-stopping-him-on-the-way-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-144227-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बैंककर्मी को रास्ते में रोककर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बैंककर्मी को रास्ते में रोककर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा
Wed, 12 Nov 2025 12:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसनी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम करीब 7.15 बजे दो बाइक पर सवार चार लोगों ने बैंककर्मी को पीटकर घायल कर दिया। फिर वहां जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया मुबारकपुर में कार्यरत एक बैंककर्मी रंजित रंजन सिन्हा(35) ने सोमवार को सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी। कहा कि शाम 7.15 बजे जब वह शाखा बंद करके जौनपुर शहर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसनी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से दो बाइक पर चार व्यक्तियों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इस दौरान शोरगुल की आवाज सुनकर चारों अज्ञात मौके से भाग निकले। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। इस बाबत थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो बाइक से कुल चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।