फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fought with such decorated lamps, remembered Rajatilak's clock

ऐसी सजी दीपों की लड़ी, याद आई राजतिलक की घड़ी

Wed, 05 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fought with such decorated lamps, remembered Rajatilak's clock
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद जौनपुर के मैहर देवी मंदिर में जलाए गए दिए - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जब राम वन से अयोध्या लौटे तो दीपावली मनाई गई थी। अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन पर वहां से डेढ़ सौ किमी दूर जौनपुर में भी दीपावली जैसा ही उल्लास रहा। मंदिरों में भजन गायन, सुंदरकांड का पाठ और शंखनाद किया गया। शाम को घर-घर दीप जलाए गए। मिठाइयां बांटी गईं। पुरखों ने जो सपना देखा उसे अपनी आंखों के साकार होते देखकर हर कोई विह्वल था।
विज्ञापन

भूमि पूजन के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए लोग कई दिनों से बेकरार थे। घरों, मंदिरों में पहले से ही तैयारी चल रही थी। बुधवार की सुबह से ही मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और तमाम घरों में अनुष्ठान शुरू हो गए। कहीं मानस तो कहीं सुंदरकांड का सामूहिक पाठ हुआ। श्रीराम नाम संकीर्तन गाते हुए श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते रहे। दोपहर तक यह अनुष्ठान तब तक जारी रहे, जब तक प्रधानमंत्री के हाथों भूमि पूजन का कार्य संपूर्ण नहीं हो गया। शहर के परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर के राम दरबार में महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल व विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश दुबे के निर्देशन में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगराम श्रीराम हिंदू संस्कृति के आराध्य और प्रेरणा श्रोत हैं। मंदिर के लिए नींव पूजन होते ही जय श्रीराम के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। घंट घड़ियाल के साथ शंख बजाकर जयकारे लगाए। इस मौके पर उदयराज सिंह, डॉ. आरपी सिंह, आचार्य रविंद्र द्विवेदी, शंभू शर्मा, रामचंद्र चौबे, गंगेश चौबे, राकेश सिंह, सुनील शर्मा, मनोज तिवारी, बाब बसंत गिरी, महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक विजय सिंह, नगर संयोजक शिवेंद्र सिंह, ऋषभ सिंह, पंकज सिंह, प्रखंड संयोजक चेतन सिंह की देखरेख में शहर कोतवाली चौराहा सहित अन्य मंदिरों में प्रसाद वितरण किया। अजीत सिंह, अभिषेक सिंह, पंकज मिश्रा, राहुल वाल्मीकि, गौरव सिंह, शिवम पांडेय आदि उपस्थित रहे। हिंदू युवा वाहिनी नगर इकाई की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर अध्यक्ष अनंत कुमार साहू, नगर महामंत्री विष्णु गोस्वामी ने कहा कि भगवान राम सभी के आराध्य हैं। उनके मंदिर का निर्माण होने हिंदू समाज के लिए गर्व का विषय है। आकाश मौर्या, अभिजीत जायसवाल, सौरभ यादव, अभि श्रीवास्तव, अभिषेक बरनवाल, अंगद सिन्हा, राज दुबे, अरुण साहू, आयुष वर्मा, रमन केडिया, सौरभ जायसवाल, सचिन आदि ने प्रसाद वितरित किया।

15- अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन होने के बाद बदलापुर में शंखनाद कर ध्वज पूजन कराते आचार्यगंण।

15- अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन होने के बाद बदलापुर में शंखनाद कर ध्वज पूजन कराते आचार्यगंण।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed