फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Forty workers missing from brick kiln

ईंट भट्ठे से लापता हुए चालीस मजदूर

Fri, 24 Mar 2017 01:09 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 24 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Forty workers missing from brick kiln
मजदूर - फोटो : अमर उजाला
सुजानगंज थाना क्षेत्र के सवेली गांव में स्थित ईंट भट्ठे से 40 मजदूर गुरुवार को अचानक लापता हो गए। मजदूरों के बारे में गोलमाल जानकारी देने पर पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक और मुंशी को गिरफ्तार कर लिया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सवेली गांव में राजेश यादव का ईंट भट्ठा है। लेबर कांट्रैक्टर सनी के माध्यम से बिलासपुर से 40 श्रमिकों को ईट भट्ठे पर लाया गया था। पिछले कई महीने से बकाया मजदूरी नहीं मिलने पर मजदूरो ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया था। जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मजदूरों को उनकी मजदूरी के भुगतान के लिए टीम गठित कर दी।
विज्ञापन


गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एम शरणप्पा, सहायक श्रम आयुक्त वीएन दूबे,  सीओ बदलापुर पुलिस बल के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचे। ईंट भट्ठा मालिक राजेश यादव, मुंशी लक्ष्मी नारायण उपाध्याय ने अफसरों को बताया कि कांट्रेक्टर सनी को पूरा पैसा भुगतान कर दिया गया और मजदूर उनके साथ यहां से चले गए। जबकि रात में ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मजदूरों से बात की थी और उन्हें सुबह भट्ठे पर आने को कहा था।
विज्ञापन


वे मौके पर पहुंचे तो कोई मजदूर वहां नहीं मिला और वह नंबर भी स्विच आफ हो गया था जिसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की रात में बात  हुई थी। इससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया।  सहायक श्रम आयुक्त की तहरीर पर सुजानगंज पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक और मुंशी दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ बंधुआ मजदूर अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed