फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fortuner collided with tree, five injured including BJP leader

पेड़ से टकरायी फार्च्यूनर, भाजपा नेता सहित पांच घायल

Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fortuner collided with tree, five injured including BJP leader
मुंगराबादशाहपुर में सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज के पास शनिवार की रात में पेड़ से टकराकर फार्च्यूनर पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार भाजपा नेता अजय शंकर दुबे उर्फ अच्चू भैया और उनके पांच समर्थक घायल हो गए। उनको इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। हादसे की वजह चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सुजानगंज के प्रेम का पुरा निवासी अजय शंकर दुबे(40) जौनपुर से रात में ही अपने समर्थकों के साथ सुजानगंज लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे गुलजारगंज के पास चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

वाहन के पेड़ से टकराने की आवाज और घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। अजय शंकर दूबे (40) के सिर, हाथ व पैर में चोटें आई हैं। प्रेम का पुरा निवासी बीडी दूबे (42) , भुईधरा के पुष्कर मिश्रा (28), शखवट के रहने वाले चालक मनोज सिंह (40) व गनर राजकुमार (35) घायल हो गए। पुलिस घायलों को पहले जिला अस्पताल ले गई। वहां से परिवार वाले घायलों को प्रयागराज ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय शंकर दूबे भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed