फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fortifications in the district , will take 50 Barrier

जिले में किलेबंदी, लगेंगे 50 बैरियर

Mon, 05 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर Updated Mon, 05 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fortifications in the district , will take 50 Barrier
पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जबरदस्त तैयारी की है। प्रत्येक मतदान केंद्र और बूथ स्तर तक गड़बड़ी फैलाने वाले अराजत तत्वों की निगहबानी शुरू हो गई है। पुलिसलाइन में रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजू बाबू सिंह ने बताया कि जिले में 40 हजार लोगों को पाबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले चरण का चुनाव 9 अक्तूबर को होगा। इसके लिए पूरे जिले की किलेबंदी होगी। 50 से अधिक बैरियर लगाए जाएंगे। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए 280 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 252 पर गुंडा एक्ट लगाकर 46 को जिला बदर किया गया है। करीब 749 लोगों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अवैध 25 शस्त्र बरामद किए गए हैं। अवैध शराब के साथ 76 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 33 के खिलाफ गैंगेस्टर, 441 वांछित, 8 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 880 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग कराई गई है। चुनाव में गड़बड़ी करनेवाले 64 लोगों की निगरानी कराई जा रही है। 2235 लोगों से पूछताछ की गई है। 1664 वाहनों की चेकिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 बिंदुओं पर आंकड़े जुटा रही पुलिस : गांव-गांव से जातिवार वोटरों की संख्या समेत पुलिस 35 बिंदुओं पर आंकड़े जुटा रही है। पंचायत चुनाव में कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस प्रत्येक मतदान केंद्रों पर अपना मुखबिर और मुखबिर के पीछे भी मुखबिर लगा रखी है। ये पल पल की गतिविधियों की जानकारी देते रहेंगे। गांवों से आंकड़ों को जुटाने के लिए सभी थानाध्यक्षों को एक फार्मेट दिया गया है, जिसे हलका पुलिस से भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed