फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former University: Hostels have become vacant, online studies will be done

पूविवि: खाली हो गए हास्टल, आनलाइन होगी पढ़ाई

Sun, 16 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Former University: Hostels have become vacant, online studies will be done
जौनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सभी हास्टलों को शनिवार को खाली करा दिया। पूर्व में ही छात्रों को निर्देश दिया गया था कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में पठन पाठन बंद कर दिया गया है। परिसर के सभी संकायों की कक्षाओं का संचालन आन लाइन होना है। छात्र अपने घर पर रहकर पढाई करेंगे। स्थिति सामान्य होने पर विश्वविद्यालय में पठन पाठन जब शुरू होगा तो छात्रों को सूचना दी जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को रहने के लिए एक महिला छात्रावास समेत कुल छह छात्रावास हैं। इन छात्रावासों में 15 संकायों के करीब एक हजार छात्र रहते हैं। तीन जनवरी से जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते जिले के सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। संक्रमण को देखते हुए विवि के सभी हास्टलों को भी बंद करने के लिए विवि प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया था। विवि की ओर से जारी निर्देश में कहा गया था कि संक्रमण को देखते हुए आनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। छात्र सुरक्षित अपने घर रहकर पढाई करेंगे। विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन डा. रजनीश भाष्कर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हास्टल को खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed