फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former Prime Minister Jawaharlal Nehru's birth anniversary celebrated as Children's Day

बाल दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती

Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Jawaharlal Nehru's birth anniversary celebrated as Children's Day
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती रविवार को जिले भर में बालदिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह खेलकूद प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर नेहरू जी को याद किया।
विज्ञापन

बदलापुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। इंदिरा चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को माल्यार्पण कर किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर भलुआही, बिठुआ कला गांव होते हुए सांगोडीह में समाप्त हुई। पदयात्रा में रामचंद्र मिश्र, कमला प्रसाद तिवारी, शमीम अहमद अच्छेलाल, दिनेश चंद्र मिश्र, नरेंद्र तिवारी, विनोद कुमार त्रिगुनायत, बदलापुर के प्रभारी इंद्रमणि दुबे आदि शामिल रहे। केराकत: तहसील विधिक सेवा समिति केराकत की ओर से बाल दिवस पर रैली निकाली गयी। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव व बाल दिवस मनाया जा रहा है। आज के बच्चे कल के भविष्य होते हैं। तथा राष्ट्र के मुस्कान हैं। बच्चों को एक संस्कार देकर व अच्छी शिक्षा दीक्षा देकर राष्ट्र का अच्छा नागरिक बनाया जा सकता है। रैली नगर के चौराहे होकर पुन: तहसील में वापस होकर समाप्त हो गयी। इस मौके पर तहसीलदार राम सुधार, विभूति नारायण, ,फतेहबहादुर यादव, प्रवीण कुमार ,अशोक कुमार एवं कैलाश नाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बरईपार: परिषदीय विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया। नोडल शिक्षक संकुल ने जयमूर्ति विश्वकर्मा कॉपोजीट विद्यालय रामपुर पर बच्चों को जवाहरलाल नेहरु के बारे में बच्चों को बताया। इस शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र बहादुर सिंह, चन्द्रकान्त पांडेय, रोहित यादव,शैलेन्द्र कुमार,अखिलेश सिंह, लालबहादुर आदि मौजूद रहे। करंजाकला: क्षेत्र के मोलनापुर स्थित राज कांवेंट स्कूल में रविवार को बाल दिवस पर मेले का आयोजन किया गया। डायरेक्टर रामसिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम की शुरूआत की। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर स्टाल लगाया। स्टाल पर गोल गप्पे, पापड़ी चाट, इडली, चाऊमीन, छोले बनाया। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद यादव, रंजना, दीपचंद, राहुल, शुभम, उमाकांत आदि मौजूद रहें। धर्मापुर: गौरव शिक्षण संस्थान में बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के पलई का पूरा गांव में बाल दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने गरीब बस्तियों में अपने टीम के साथ पहुंचकर गरीब बच्चों को शिक्षण किट बाटां। गरीब बस्तियों में पहुंचकर लोगों को शिक्षा का महत्व बताया। जिनके बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल नहीं जाते थे उनको विद्यालय जाने तथा बच्चों को शिक्षित करने के लिए अभिभावकों व लोगों को संकल्प दिलाया। विद्यालयों में अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे संस्कारों की भी आवश्यकता है। बच्चे देश देश के भविष्य है। इस अवसर पर महामंत्री अंकिता साहू,राजीव जायसवाल, अंजली ,खुशबू गुप्ता, नीलम साहू, मनोज साहू व श्वेता मौर्य आदि माजूद रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed