फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former MP Kamala Prasad Singh passes away

पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह का निधन

Sun, 14 Jan 2018 12:47 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 14 Jan 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Former MP Kamala Prasad Singh passes away
पार्थ‌िव देह
 पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमला प्रसाद सिंह का शनिवार को सुबह आठ बजे वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे।
विज्ञापन

उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग उनके हुसैनाबाद स्थित आवास पर पहुंच गए। शाम को करीब पांच बजे गोमती नदी के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व सांसद की शवयात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कमला प्रसाद सिंह 1985 में जौनपुर सदर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। दो बार विधायक और एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। उन्हें जौनपुर के विकास पुरुष के नाम से जाना जाता था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह समेत देश के तमाम बड़े नेताओं से उनके करीबी रिश्ते थे। उनके निधन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नदीम जावेद समेत तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बदलापुर क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव में 10 अक्तूबर 1934 को जन्मे कमला प्रसाद सिंह जौनपुर शहर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रहते थे। पहली बार वह 1977 में जौनपुर सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1980 में वह इसी सीट से दोबारा विधायक रहे। 1985 में सदर लोकसभा सीट से चुनकर संसद में पहुंचेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed