फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former MLA Haji Afzal Ahmed passed away

पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद का निधन

Fri, 18 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Haji Afzal Ahmed passed away
दिवंगत पूर्व सदर विधायक हाजी अफजाल अंसारी की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सपा नेता व जौनपुर सदर सीट से पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद का शुक्रवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शहर के मीरमस्त मोहल्ला स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 65 वर्षी हाजी अफजाल राजनीतिक होने के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे। निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

वर्ष 1996 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए हाजी अफजाल ने भाजपा के सुरेंद्र सिंह को मात दी थी। वह चार बार मरकजी सिरत कमेटी के सदर रहे। कौमी एकता के प्रतीक हाजी अफजाल हर सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। शिया और सुन्नी दोनों ही वर्गों में उनकी लोकप्रियता थी। उनके निधन पर सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई, मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, हुसैनी फोरम के अध्यक्ष हाजी सैयद मोहम्मद हसन, इकबाल खां मधु, सैयद असलम नक्वी, सैयद अनवार आब्दी, मोहम्मद नासिर रजा गुड्डू, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, तहसीन अब्बास आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed