फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former minister Umanath Singh remembered

समाज के सजग प्रहरी थे पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह

Sun, 13 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Former minister Umanath Singh remembered
जौनपुर। पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की 26 वीं पुण्य तिथि रविवार को टीडी कालेज के बलरामपुर सभागार में मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पु्ष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीेएन सिंह ने कहा कि उमानाथ सिंह समाज के सजग प्रहरी थे। उन्हें समाज के हर वर्ग से लगाव था। उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर समाज के निर्माण में सहयोग करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता है। आज यह महाविद्यालय प्रगति कर रहा है, इसमें उनका सबसे बडा योगदान है। शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय अपना एक स्थान बना चुका है। शिक्षा की गुणवत्ता ही कालेज का उद्देश्य होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू ने कहा कि उमानाथ सिंह ने जिले के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। हर दल के लोग उनके सहयोह की आज भी सराहना करते हैं। उनके आदर्श हम सभी का मार्ग दर्शन करते रहेंगे। अध्यक्षता कर रहे कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह ने कहा कि उमानथ सिंह का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित था। समाज सेवा में ही शहीद हो गए। उनके आदर्श पर चल कर ही समाज निर्माण में सहयोग करना की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने संगठन के प्रति किए गए उनके कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे। जिसका परिणाम हैं कि कालेज का सफर यहां तक पहुंचा है। जगतनारायण दुबे ने समाज की हितैशी बताया। प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व सुबह जिला अस्पताल परिसर स्थित शहीद उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुराज सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, ईश्वर देव सिंह, राजबहादुर सिंह, पूर्व सांसद डा. केपी सिंह, हरिश्चंद सिंह. अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed