फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   For well-being of the people worship in temples , mosques pray

लोगों की सलामती के लिए मंदिरों में पूजा, मस्जिदों में दुआ

Sun, 26 Apr 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sun, 26 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
For well-being of the people worship in temples , mosques pray
भूकंप के खौफ के बीच मंदिरों में पूजा और मस्जिदों में दुआख्वानी का दौर भी शुरू हो गया है। मुस्लिम यूथ फोरम की ओर से मदरसा  हनफिया नवाब यूसूफ अटाला पर दुआ और कुरआनख्वानी की गई।
विज्ञापन


शेरवाली मस्जिद के पेश इमाम मौलाना कारीजिया मौलाना इरशाद अहमद, मौलाना सम्सुद्दीन, मौलाना क्यामुद्दीन, मुस्तईन, उस्ताद आदि ने दुआ कराई।

मौलाना ने कहा कि अल्लाह पाक हम गुनहगारों के गुनाह माफ कर ेदे और नेपाल, भारत पर अपनी रहमत नाजिल फरमा।

बार बार जो जलजला आ रहा है उसे रोक दे, नस्ले आदम पर अपना रहम फरमा,  नेपाल और हिंदुस्तान के लोगों की रक्षा फरमा, डा. हसीन बब्लू, शकील मंसूरी समेत तमाम लोगों ने जलजले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के
विज्ञापन


 लिए दुआ की। इस मौके पर जफर शेरू,  तनवीर गुड्डू, आशिफ मंसूरी, जफर मसूद, मो. शारिक, अजमत खां,  नफीस, पप्पू, हाफिज शाह, उसैद अहमद आदि मौजूद थे। नकाब पोश महिलाओं ने भी जगह-जगह दुआ की। शीतला चौकिया में
विज्ञापन
विज्ञापन


 मां शीतला का भजन कर लोगों ने जलजला  रोकने के लिए पूजा अर्चना की। इस मौके पर आशीष माली समेत भोजपुरी के तमाम कलाकार भी मौजूद थे। नगर के ओलंदगंज स्थित फ्रेंड डांस क्लासेज के छात्रों ने कैंडल जलाकर हादसे


 में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और पूजा अर्चना की। लोगों की सलामती के लिए भी प्रार्थना की गई। इस मौके पर संस्था के निदेशक सलमान शेख,  प्रदीप सेठ, सागर सिंह, बीना सिंह, राहुल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed