फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fog in the morning and evening, melting increased the problem

Jaunpur News: सुबह और शाम कोहरा, गलन ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 14 Dec 2025 11:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning and evening, melting increased the problem
दिन में छाया कोहरा। संवाद
जौनपुर। जिले में ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है। दिन में धूप होने के बाद भी गलन बरकरार रहने से लोग परेशान हैं। सुबह घना कोहरा होने से वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोहरे के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वहीं ट्रेन और बसों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को सुबह के समय अधिक ठंड और कोहरे से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आर्द्रता जहां 69 फीसदी रही तो पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। दिन चढ़ने के साथ जब सूरज निकलता है, तब लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद रहती है, लेकिन ठंडी हवाओं और नमी के कारण गलन बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में भी ठंड का असर कम नहीं हो पा रहा है। शरीर में कंपकंपी, हाथ-पैरों में सुन्नता और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए यह मौसम अधिक कष्टदायक साबित हो रहा है।
चिकित्सक भी इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं और गर्म कपड़े पहनने, गरम भोजन करने तथा ठंड से बचाव पर जोर दे रहे हैं। दूसरी ओर, बाजारों में भी सर्दी का असर साफ दिख रहा है। ऊनी कपड़ों, हीटर और अलाव की मांग बढ़ गई है।
कुल मिलाकर, सुबह-शाम के कोहरे और दिन में भी बरकरार रहने वाली गलन ने सामान्य जीवन की रफ्तार को धीमा कर दिया है। लोग धूप निकलने के बावजूद ठंड से पूरी तरह राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
............................................................
गेहूं की फसल नुकसान पहुंचने का डर
ग्रामीण इलाकों में कोहरे और गलन का असर खेती पर भी दिखाई दे रहा है। फसलों पर पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। सब्जियों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचने का डर बना है। किसान रात के समय खेतों में सिंचाई कर या धुआं करके फसलों को पाले से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

............................................................
वर्जन ...
आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे की स्थिति और बढ़ेगी। मौसम दिन में खुला रहेगा लेकिन गलन बरकरार रहेगी। ऐसे में लोग सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या को ढालें, ताकि इस सर्द मौसम के प्रभाव को कम किया जा सके।
-अतुल कुमार सिंह, राज्य मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed