{"_id":"8d42da96ce3e1b52c69b6635af13f628","slug":"florence-gayle-missed-naiting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंग गेल को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंग गेल को किया याद
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
Updated Wed, 13 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
नर्सेज डे के मौके पर शहर के विभिन्न नर्सिंग कालेजों में समारोह आयोजित कर फ्लोरेंस नाइटिंग गेल को याद किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
इंडियन एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूल आफ नर्सिंग लखौवां के परिसर में समारोह हुआ। कालेज के निदेशक डा. एनके सिंह ने कहा कि रोगियों और पीड़ितों की सेवा के लिए लंदन के सेंट थामस अस्पताल में प्रथम नर्सिंग स्कूल की स्थापना की गई। जिसमें क्रीमिया के युद्ध में घायल सैनिकों की सेवा एवं इलाज किया गया। इसके पहले उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंग गेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कालेज के प्रधानाचार्य गिरजा कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डा. सुभाष सिंह, डा. एचपी सिंह, प्रशासक डीबी सिंह मौजूद रहे। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कृष्णा हार्ट केयर हास्पिटल के तत्वावधान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें डा. आरके सिंह ने नर्सिंग दिवस पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस मौके पर डा. एचडी सिंह, डा. मधु शारदा, डा. आरके सिंह, डा. आरपी सिंह, डा. वीपी सिंह, डा. विनय तिवारी, डा. सुमन सिंह मौजूद रहीं। कुंवर हरिवंश सिंह इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग पैरामेडिकल में समारोह आयोजित किया गया। डा. अजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। विश्ेाषरपुर (पंचहटिया) में स्थित अवध पैरामेडिकल कालेज के कैम्पस में नर्सेज-डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. रामअवध यादव (भूतपूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी, सोनभद्र) रहे। अध्यक्षता एमडी डा. शकुंतला यादव ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर कविता एस, संतोष सिस्टर, प्रिंसिपल मनु एम मौजूद रहीं।