फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Flood of faith in goddess temples

देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith in goddess temples
सजाया गया शीतला धाम का कुंड - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। चैत्र नवरात्र की महाष्टमी पर शनिवार को देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। शीतला चौकियां धाम और मैहर माता मंदिर (शारदा पीठ मैहर मंदिर) परमानतपुर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। भोर से ही मंदिर में भक्तों की कतार लग गई थी। मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटे भर कतार में लगना पड़ रहा था। वहीं, महाष्टमी होने के कारण नवरात्र की चढ़ती-उतरती व्रत रहने वालों ने भी श्रद्धा-भक्ति के साथ देवी मां की आराधना की। दूसरी ओर बड़ी संख्या में भक्त मां विध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शीतला धाम चौकियां में भोर से ही भक्तों की कतार लग गई थी। आसपास जनपद से भी दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। महाष्टमी पर नवदुर्गा के महागौरी स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। व्रती महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाकर मां को हलवा व पूड़ी चढ़ाया तथा पचरा गाकर मां को प्रसन्न किया। दिनभर घंट- घडि़याल की ध्वनि तथा मां के जयकारे से चौकियां धाम गुंजायमान होता रहा। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के श्लोक गूंज रहे थे तो घंट-घडि़याल और शंख ध्वनि माहौल को भक्तिमय बना दिया था। वहीं, मां शीतला का कुंड सीढि़यों पर रंग-बिरंगी लाइटों से इस बार सजाया गया है। शाम के वक्त वहां पर परिवार के साथ लोग दीवाल पर बने रंग-बिरंगी सीनरी लोग सेल्फी भी ले रहे हैं। साथ ही अपने बच्चों के साथ सीढि़यों पर बैठकर मछलियों को चारा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे बगल में स्थित दक्षिण काली मंदिर में अष्टमी के दिन लोगों ने दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह वागीश ने लोगों को दर्शन पूजन कराते हुए कहा कि नवरात्र में दुर्गा और काली जी का दर्शन पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। काली अकाल मृत्यु को भी टाल देती हैं, जो भक्त श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन करता है, उसे धन्य धान्य की प्राप्ति होती है। मां की सेवा में लगने से जीवन धन्य हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed