फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Flag procession of Narkili Shri Shyam Khatu with elephant and horse

Jaunpur News: हाथी घ़ोड़े के साथ नरकिली श्री श्याम खाटू की ध्वजा शोभा यात्रा

Sun, 08 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Flag procession of Narkili Shri Shyam Khatu with elephant and horse
सद्भावना पुल से निकाली गई श्री श्याम खाटू वाले की भव्य शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। श्री श्याम महोत्सव के लिए शनिवार शाम नवदुर्गा शिव मंदिर से भव्य श्री श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गोमती नदी के तट से शुरू होकर चहारसू चौराहा होते हुए कोतवाली, सुतहट्टी, अटाला, अलफस्टीनगंज के रास्ते राम जानकारी मंदिर अहियापुर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच की ओर से निकाली गई यात्रा में हाथी, घोड़े के साथ आर्केस्टा, डीजे से साथ भांगड़ा करते और भजन-कीर्तन करते हुए लोग आगे बढ़ रहे थे। श्याम महोत्सव का आयोजन रविवार को शाम चार बजे से नगर के उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास के बगीचे में होगा। इसमें देश के कई जाना-माने गायक कलाकार भाग लेंगे। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की शोभायात्रा में करीब 300 महिलाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में बाबा श्याम खाटू की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। रथ को अलौकिक रूप से कोलकाता के बंगाली कारीगरों द्वारा सजाया गया। इस अवसर पर संजय केडिया, कमल अग्रवाल, सुधीर केडिया, विजय केडिया, गीत प्रकाश, हरलालका, निर्भय चंद्र, अंकुर सिंघानिया, निमित्त अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed