{"_id":"6af5fd350d3168426701b530","slug":"five-streetlight-fixtures-missing-again-from-janghai-bypass-jaunpur-news-c-20-1-vns1095-1613514-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जंघई बाईपास से पांच स्ट्रीट लाइट के उपकरण फिर से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जंघई बाईपास से पांच स्ट्रीट लाइट के उपकरण फिर से गायब
जंघई बाईपास क्षतिग्रस्त सकेतक बोर्ड दिखाते व स्ट्रीट लाइट पर टेप चिपकाते कन्ट्रक्शन कम्पनी के ल
Link Copied
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731बी) के जंघई बाईपास पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिजली उपकरण चोरी करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। उपद्रवियों ने जंघई फ्लाईओवर और सेमरी अंडरपास के पास लगे सड़क सुरक्षा संकेतक बोर्डों और रेडियम रिफ्लेक्टर टेप को जगह-जगह तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, सेमरी अंडरपास पर लगी पांच स्ट्रीट लाइटों के बॉक्स खोलकर कीमती उपकरण और एमसीबी निकाल लिए। बीते सात नवंबर को जंघई फ्लाईओवर पर लगी 26 स्ट्रीट लाइटों के बॉक्स से ऑटोमैटिक किट, एमसीबी, स्विच और लोहे के ढक्कन चोरी हो गए थे। कार्यदायी संस्था स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन ने लाइटों को डायरेक्ट जोड़कर चालू करा दिया था। इसके साथ लाइन जलाने और बुझाने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई थी। संकेतक बोर्ड और रेडियम टेप क्षतिग्रस्त होने से रात और कोहरे में वाहन चालकों को मोड़ व डिवाइडर का अंदाजा लगाने में परेशानी हो सकती है। दोबारा चोरी होने की सूचना पर स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन के तकनीकी कर्मचारी पहुंचे और खुले तारों पर प्लास्टिक टेप लगाकर करंट से बचाव तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की अस्थायी मरम्मत में जुट गए। सर्वेयर मैनेजर पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस को लिखित सूचना देकर गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।