{"_id":"6830bbfc2126d0c3c80471a3","slug":"five-solvers-arrested-for-appearing-in-exam-in-place-of-others-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-134724-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे पांच साॅल्वर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे पांच साॅल्वर गिरफ्तार
विज्ञापन
जलालपुर। बयालसी महाविद्यालय जलालपुर में शुक्रवार की सुबह बीपीएड की परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे पांच साॅल्वर गिरफ्तार किए गए। प्रवेश पत्र व आधार कार्ड पर अंकित नाम और फोटो में मिलान नहीं होने पर पांचों पकड़े गए। केंद्राध्यक्ष की सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
बयालसी महाविद्यालय जलालपुर में शुक्रवार की सुबह 8 से 11 बजे तक बीपीएड के चौथे सेमेस्टर का पहला पेपर टेस्ट मेजरमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा थी। इस दौरान कक्ष निरीक्षक डॉ.सुमन सिंह, डॉ. जय सिंह के साथ आंतरिक सचल दल ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे पांच साॅल्वर को पकड़ लिया। इसमें रूम नंबर 13 में दो व रूम नंबर 14 में तीन साॅल्वर पकड़े गए। पकड़े गए साॅल्वर में परीक्षार्थी हृदय नारायण पांडेय निवासी कारपेंट्री चौराहा प्रयागराज की जगह अजय यादव निवासी दक्षिणपट्टी थाना सरायख्वाजा, ध्यान प्रताप सिंह न्यू कटरा प्रयागराज की जगह कुलश्रेष्ठ दुबे निवासी तेजीबाजार थाना तेजीबाजार, अमर चौधरी निवासी जवाहर नगर पोस्ट गुमला झारखंड की जगह अनूप श्रीवास्तव निवासी सलामतपुर थाना तेजीबजार, प्रियांशु सिंह निवासी ईडब्लू एस सेक्टर तीन देवेंद्र नगर छत्तीसगढ़ की जगह धीरज श्रीवास्तव निवासी कबूलपुर थाना जलालपुर, रितेश कुमार निवासी हवली वाली गली पुराना बरहना इलाहाबाद सिटी की जगह सूरज कुमार श्रीवास्तव निवासी कबूलपुर थाना जलालपुर को परीक्षा देते पकड़ा गया। धीरज व सूरज सगे भाई बताए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह की सूचना पर पुलिस ने काॅलेज में पहुंचकर पांचों परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है।
छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे पांचों-पकड़े गए आरोपी कहीं साॅल्वर गैंग के बहकावे या पैसे की लालच में तो नहीं आ गए। पकड़े जाने के बाद पांचों आरोपी पुलिस व कॉलेज प्रशासन से छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते नजर आए। लगातार उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। एक ही गुहार लगा रहे थे कि जीवन में फिर ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। एक साॅल्वर पकड़े जाने के भय से परीक्षा रूम से निकलकर भागा। शिक्षकों और पुलिस ने उसे 200 मीटर दूर दौड़ाकर मथुरा सिंह सभागार के शौचालय के पीछे से पकड़ा।
विज्ञापन
कॉलेज के केंद्राध्यक्ष की सूचना पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पांच साॅल्वरों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अजीत रजक, सीओ , केराकत
बीपीएड की प्रथम पाली में परीक्षा में जांच के दौरान पांच साॅल्वर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पाए गए। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी गई।- डॉ.अलकेश्वर सिंह, प्राचार्य।
....................................................