फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   five river and draught

पांच नदियों की गोद  में भी प्यासा है जिला

Sun, 24 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 24 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
five river and draught
करंजाकला के सिद्दीकपुर में सूखा तालाब।
तापमान बढ़ने से भूगर्भ जलस्तर दिन प्रतिदिन गिर रहा है। जिले के अधिकतर  कुओं, तालाबों, और हैंडपंपों का पानी सूख गया है। गोमती, सई, पीली, बसुई और वरुणा नदियों की गोद में रह कर भी जिले की धरती प्यासी है। वैसे भी जिले के 11 विकास खंड डार्क जोन घोषित किए गए हैं। दोबारा जांच हो तो कई और ब्लाक डार्क जोन की चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन


शहर के  बीचोंबीच सौ एकड़ की ऐतिहासिक झील में होटल और इमारतें खड़ी हो गई हैं। झील का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। गांवों में 20 हजार तालाब हैं। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक नहरें हैं। तकरीबन 15 हजार कुएं हैं। सब के सब सूख गए हैं।
विज्ञापन


कुओं को कहीं बोरिंग कर पाट दिया गया है तो तालाबों में सुंदरीकरण के नाम पर खेल हो रहा है। सूखे की मार से किसान तबाह हो रहे हैं। साहूकारों के रूप में एक नए शोषण तंत्र ने किसानों को जकड़ लिया है। कई किसानों ने तो बेटी की शादी के लिए भूमि भी गिरवी रख दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कुआं, हैंडपंप और तालाबों के सूखने से पानी का संकट पैदा हो गया है। किसानों की पैदावार घट गई है और पशु इस गर्मी में पानी के लिए तरस जा रहे हैं।  आंकड़ों पर गौर  करें तो 1995 में जिले में 3269 कुएं थे। 2015 में कुएं को संख्या सिमटकर 351 रह गई है।  यानी 20 सालों में 2918 कुओं का वजूद समाप्त हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed