{"_id":"5ef77e8c8ebc3e42f66d7c6f","slug":"five-people-of-jaunpur-died-in-road-accident-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में हुए सड़क हादसे में जौनपुर के पांच लोगों की मौत, कार से सूरत जाते समय टायर फटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में हुए सड़क हादसे में जौनपुर के पांच लोगों की मौत, कार से सूरत जाते समय टायर फटने से हुआ हादसा
Sat, 27 Jun 2020 10:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र के झिंगुरिया गांव के एक ही परिवार के चार सदस्यों और राजापुर निवासी एक रिश्तेदार की शुक्रवार को मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी कार से मुंबई से सूरत जा रहे थे। रास्ते में टायर फटने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
झिंगुरिया के देवी प्रसाद शुक्ला (45) शुक्रवार को पत्नी रैना शुक्ला (42), बेटे स्वयं शुक्ला (10), पुत्री श्रुति (16) और राजापुर निवासी रिश्तेदार संजय तिवारी के साथ शुक्रवार को अपनी कार से मुंबई से सूरत जा रहे थे। पालघर जिले के तलासरी हाईवे पर कार का टायर फट गया। इससे बेकाबू कार सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। देवी प्रसाद शुक्ला का पूरा परिवार इस हादसे का शिकार हो गया। संजय दो भाइयों में अकेला कमाने वाला था और उसके दो छोटे बच्चों पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन