फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five people injured in road accidents

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Tue, 01 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five people injured in road accidents
क्षेत्र के  अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव के
विज्ञापन


पास रविवार की रात डीसीएम और ट्रक की टक्कर में डीसीएम चालक और खलासी घायल हो गए। ट्रक लखनऊ की ओर जा रहा था पीछे से उसी दिशा में जा रहा डीसीएम भलुवाही गांव के पास पहुंचा था तभी आगे जा रहे ट्रक में भिड़ गया।
विज्ञापन


 डीसीएम चालक राजकुमार (24), खलासी   मोहन लाल (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मध्य प्रदेश के भटपुरा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस नो दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से दोनों की हालत गंभीर देख
विज्ञापन
विज्ञापन


 डाक्टर ने उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरी ओर एक अन्य घटना में अनियंत्रित बाइक पेड़ से भिड़ गई और उसपर

 सवार तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अनियंक्षित होकर पलट गई और तीन सवार होने कारण चालक संभाल नहीं पाया। हादसे में क्षेत्र के वेलावा गांव निवासी  संजय कुमार (25) अपनी बाइक भाई गंगा


(22) और जमुना (18) किसी काम से घनश्यामपुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक से एक पेड़ से टकरा गई। तीनों सगे भाई घायल हो गए। तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके ज्यादा चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed