फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five people injured in incidents of assault

मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल

Sat, 03 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in incidents of assault
जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान मनबढ़ों ने बोलेरो और तीन बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

केराकत: कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। दबंगों ने मारपीट के दौरान एक बोलेरो व तीन बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। नाऊपुर निवासी सचिन अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते मे महेंद्र यादव पक्ष के लोगों ने अपने घर के सामने सचिन को रोक लिया और लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने उनकी बाइक भी तोड़ डाली। बाइक टूटने की आवाज सुनकर सचिन के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के जोखन राजभर (50), समरबहादुर राजभर (45), सुक्खू राजभर (41), सचिन राजभर (20) घायल हो गए। मनबढ़ों ने सुक्खू राजभर के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो के शीशे व तीन बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। थानागद्दी चौकी पुलिस तथा केराकत कोतवाल मौके पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के सीएचसी केराकत भेजवाया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन

सुईथाकला: क्षेत्र के डीह अशरफाबाद गांव स्थित एक ढाबे पर गांव निवासी अंकित शुक्रवार की रात खाना खा रहे थे। उन्हें वहां मौजूद मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी सुइथाकलां ले गई। हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। प्रभारी थानाध्यक्ष देवीवर शुक्ल ने बताया कि घटना में नामजद व संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed