फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five people died in an accident in Jaunpur family members remained adamant with body of teenager

UP Accident: जौनपुर में हादसे...पांच लोगों की मौत, किशोर का शव रखकर अड़े परिजन; अंतिम संस्कार को लेकर पंचायत

Mon, 09 Mar 2026 10:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Mar 2026 10:37 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में हुए विभिन्न हादसों में पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही एक मामले में प्रशासन ने पोखरा पाटने का काम शुरू करवा दिया, क्योंकि इसी में डूबकर किशोर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Five people died in an accident in Jaunpur family members remained adamant with body of teenager
बालक की माैत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: अहमदपुर गांव में रविवार को 14 वर्षीय समीर उर्फ यश गौतम की पोखरे में डूबने से हुई मौत के मामले में सोमवार को दिनभर गहमागहमी रही। एक तरफ जहां प्रशासन ने ग्रामीणों के रोष को देखते हुए विवादित पोखरे को पाटने और रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया, वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रिंकू और कृपाशंकर ने यश को जबरन पोखरे में मछली डालने के लिए उतारा था और जब वह डूबने लगा तो उसे बचाने के बजाय दोनों भाग निकले। पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है लेकिन आरोपी अभी फरार हैं। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला की मौजूदगी में जेसीबी और पंप लगाकर पोखरे को खाली कराने व मिट्टी डालने का कार्य शुरू हुआ। शाम छह बजे शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन और तनावपूर्ण हो गया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने की कोशिशों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि सुबह से दो मिनी पंप से तालाब का पानी खाली करवाया जा रहा है। साथ ही मिट्टी पाटने का काम चल रहा है। परिजनों को समझाया बुझाया जा रहा है कि वे अंतिम संस्कार कर दें। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगीं हुई हैं।

साड़ी के फंदे से लटका मिला वृद्धा का शव
रामपुर थाना क्षेत्र के सधीरनगंज गांव में सोमवार को एक वृद्धा का शव घर में सीमेंट गर्डर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सधीरनगंज गांव निवासी इंद्रावती (60) पत्नी पंधारी पाल दिन में 12 बजे के करीब काफी देर तक जब वह कहीं दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उनका शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। 

करंट चपेट में आने से महिला की मौत
रामपुर थानाक्षेत्र के भानापुर (नेवादा) गांव में सोमवार पानी गर्म करने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। भानापुर निवासी कांति देवी (50) अपने घर में पानी गर्म करने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रही थी। पति सुरेश गौतम के मुताबिक इस दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। 

ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत
बक्शा थाना क्षेत्र के रन्नो मार्ग के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दक्षिणपट्टी गांव निवासी मोहम्मद कलीम की पत्नी जैबुन्निसा (38) घर से पैदल ही नौपेड़वा बाजार जा रही थी। वह हाईवे पर पहुंची तो जौनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे जैबुन्निसा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतका अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियों को छोड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जैबुन्निसा का मायका पास के ही कर्तिहा गांव में होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ थाने पर जमा हो गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पति मोहम्मद कलीम की तहरीर पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

शीतला चौकिया धाम में हादसा, तालाब में डूबने से प्रतापगढ़ के किशोर की मौत
प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में सोमवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दर्शन करने आए प्रतापगढ़ के एक 16 वर्षीय किशोर की मंदिर परिसर के पास स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रतापगढ़ जिले के दीवानगंज पट्टी निवासी कमलदीप कश्यप (16) अपने मित्र अमित कुमार के साथ दर्शन-पूजन के लिए जौनपुर आया था। परंपरा के अनुसार दर्शन से पूर्व वह तालाब में स्नान करने लगा। सुरक्षा के मद्देनजर तालाब के चारों ओर रेलिंग लगाई गई है लेकिन कमलदीप उसे पार कर गहरे पानी में चला गया। अधिक गहराई होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूबने लगा।

साथ आए मित्र अमित और वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन तब तक कमलदीप गहरे पानी में समा चुका था। सूचना मिलते ही सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने किशोर का शव बाहर निकाला। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद से ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और वे जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed