फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five inter-district miscreants arrested for plotting robbery

डकैती की साजिश रचते पांच अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five inter-district miscreants arrested for plotting robbery
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने डकैती की साजिश रचते पांच अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर जिले के विभिन्न थानों और आजमगढ़ में 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात पुलिस शहर में नखास तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पता चला कि सद्भावना पुल के नीचे अंतरजनपदीय बदमाशों का गिरोह कहीं डकैती व लूटपाट की साजिश रच रहा है। पुलिस टीम ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस व तीन चाकू मिले। गिरफ्तार आरोपियों में सलीम निवासी नावघाट थाना जफराबाद, अजय निषाद उर्फ जैस्टिक निवासी जोगियापुर, जिलाजीत कुमार निवासी खैरूद्दीनपुर, नरेंद्र कुमार यादव उर्फ सोनू निवासी सरायपुल थाना पंवई और सत्यदेव गौतम निवासी चक ब्राह्मणी थाना अहरौला आजमगढ़ हैं।
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बताया कि सलीम जफराबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर शहर कोतवाली और जफराबाद में गैंगस्टर एक्ट, डकैती की साजिश रचने, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं। अजय निषाद उर्फ जैस्टिक पर कोतवाली, गौराबादशाहपुर, रामपुर, बदलापुर, बक्शा, शाहगंज और लाइन बाजार थाना में हत्या-लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट के 13 मुकदमे दर्ज हैं। जिलाजीत कुमार पर तीन, सत्यदेव गौतम के विरुद्ध पांच और नरेंद्र कुमार यादव के विरुद्ध चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed