फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five injured, including father-daughter due to collapse of raw house-wall

कच्चा मकान-दीवार ढहने से पिता-पुत्री समेत पांच जख्मी

Thu, 13 Aug 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Five injured, including father-daughter due to collapse of raw house-wall
12- सुईथाकला क्षेत्र के भगासा गांव में बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार बारिश से कच्ची दीवार और मकान के गिरने का सिलसिला जारी है। सरपतहां, जलालपुर और मछलीशहर थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह रामप्रसाद ऊर्फ ढोणई यादव (70) और उनकी पुत्री अर्चना (18) चारा मशीन हटाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान लगातार बारिश से कमजोर हो चुकी बगल में खड़ी कच्ची दीवार ढह गई। पिता-पुत्री दोनों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने काफी प्रयास कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख दोनों को शाहगंज सीएचसी रेफर कर दिया गया। बरईपार: में देर रात राजपति तिवारी के कच्चे मकान का मध्य भाग भरभराकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इससे घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। जलालपुर: क्षेत्र के छातीडीह गांव में बुधवार की देर शाम कालिका बिंद का कच्चा मकान पड़ोसी कमरू बिंद के टीनशेड पर गिर गया। टीन शेड के नीचे खाना बना रही मनीषा (20) और उसके पास बैठा भाई राहुल (10) घायल हो गए। मलबे में दबे भाई-बहन को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इसी गांव के शोभनाथ यादव और रमेश यादव का भी कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed