फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five ideal ponds to be built by May 31

31 मई तक बनाए जाएंगे पांच आदर्श तालाब

Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five ideal ponds to be built by May 31
बदलापुर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में बुधवार को ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक हुई। इसमें खंड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में पांच मॉडल तालाब बनाए जाएंगे। ये कार्य 31 मई तक पूरे किए जाएंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को अभी से मॉडल तालाब के लिए तैयारी में जुटने की हिदायत दी, ताकि निर्धारित समय तक कार्य पूरे हो सकें।
विज्ञापन

बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही ग्राम पंचायत सचिवों को अपने क्षेत्र में अधूरे आवासों का निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा कराने की हिदायत दी। उन्होंने पंचायत सचिवों के निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों ने किस्त मिलने के बावजूद आवास निर्माण शुरू नहीं किया है, उनसे रिकवरी के लिए चेतावनी पत्र बनाएं। ताकि वसूली के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के यहां भेजा जा सके। बैठक में रणजीत सिंह, अम्बुज श्रीवास्तव, श्रीपति मौर्य, अरुण सिंह, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed