{"_id":"5da4ba7e8ebc3e93ce4fbc04","slug":"five-died-due-to-explosion-in-oxygen-cylinder-in-jaunpur-jaunpur-news-vns4890683122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में आक्सीजन सिलिंडर में विस्फोट से हुई थी पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में आक्सीजन सिलिंडर में विस्फोट से हुई थी पांच की मौत
विज्ञापन
जौनपुर। गैस सिलिंडर में विस्फोट से जिले में भी कई हादसे हो चुके हैं। अभी इसी साल 28 मार्च की शाम लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी में दुकान में आक्सीजन सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ था। हादसे में दो दुकानें जमींदोज हो गईं थी जिसके मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई थी और इतने ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
22 नवंबर 2018 को जलालपुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गांव में स्थित जूनियर हाईस्कूल में दोपहर का भोजन बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से 25 मिनट के अंतराल में दो सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए थे। सिलिंडर फटने से विद्यालय भवन का एक कमरा पूरी तरह से ढह गया था। जबकि अन्य कमरों की भी दीवार और छत फट गई थी। गनीमत रही कि सिलिंडर में आग लगते ही शोर मच गया जिससे बच्चे और शिक्षक सभी भागकर दूर खड़े हो गए थे। लापरवाही के आरोप में प्रधानाध्यापक संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया था। स्कूल में अग्निशमन के उपकरण थे, जिसमें वह भी काम नहीं आ सका था।
जगदीशपट्टी में आक्सीजन सिलेंडर फटने से पांच की मौत की घटना को याद कर आज भी लोग सहम जाते हैं। आक्सीजन सिलेंडर विस्फोट के मामले में मजिस्ट्रेट ने भी जांच की लेकिन सिलेंडर में कैसे विस्फोट हुआ इसका पता आज तक नहीं चल सका। शहर के तमाम होटलों व रेस्त्रां में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है लेकिन अग्निशमन के ुपाय नहीं है।