{"_id":"608ef3728ebc3eadd23ddc3a","slug":"five-die-from-corona-510-found-new-infected-jaunpur-news-vns587745669","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच की मौत, 510 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच की मौत, 510 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब तेजी से बढ़ रही है। रविवार को 510 नए मरीज मिले तो 700 स्वस्थ भी हुए। हालांकि कोरोना संक्रमित पांच मरीजों को जान भी गंवानी पड़ी है। मृतकों में सभी की उम्र 45 वर्ष से ऊपर है। इसमें दो महिलाएं भी हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 4662 हो गए हैं। इसमें 4561 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 311 मरीजों का उपचार जिले के कोविड अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से अब तक 165 मरीजों की जान जा चुकी है।
रामनगर निवासी (62), जफराबाद के बाकराबाद निवासी (60), बदलापुर खुर्द निवासी महिला (46), सिरकोनी के गोपीपुर निवासी महिला (51) और केराकत के बलईपुर निवासी वृद्ध (60) की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने पर जिले के विभिन्न एल-2 अस्पतालों में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान पांचों ने रविवार को दम तोड़ दिया। नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों व सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाकर सैंपल लिए गए। एंटीजन किट की जांच में 35 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि आरटी-पीसीआर से हुई जांच में 443 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल में लगी ट्रूनट मशीन से भी 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पहचान हुई है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 17253 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 12426 स्वस्थ हो चुके हैं। 165 मरीजों की मौत हुई है। जिले के विभिन्न सरकारी कोविड अस्पतालों में 177 और निजी कोविड अस्पतालों में 134 मरीजों का उपचार चल रहा है। अपूर्ण पते के कारण 175 मरीज ट्रेस नहीं हो पाए हैं।