फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five did not have to send in training prison

पांच को प्रशिक्षण में नहीं आए तो भेजेंगे जेल  

Sun, 04 Oct 2015 12:59 AM IST
जौनपुर ब्यूराो
जौनपुर ब्यूराो Updated Sun, 04 Oct 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five did not have to send in training prison
 दोनों पालियों में 150 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित मतदान कार्मिकों को पांच अक्टूबर को प्रथम पाली में प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 जिला  निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को   प्रात: 10 बजे से अपरान्ह एक बजे तक प्रथम पाली कोड संख्या 2101 से 2625  तक के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करना था। 455 मतदान कार्मिकों  ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जबकि 70 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।  द्वितीय  पाली में अपराह्न दो बजे से पांच बजे कोड संख्या 2626 से 3150 तक मतदान  कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना था। जिसमें 445 मतदान कार्मिकों ने  प्रशिक्षण प्रापत किया। जबकि 80 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से अनुपस्थित पाए  गए। सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि  जिला पंचायत सदस्य के लिए मतपेटी पर गुलाबी रंग का स्टीकर तथा क्षेत्र  पंचायत सदस्य के लिए मतपेटी पर नीले रंग का स्टीकर पीठासीन अधिकारी द्वारा  लगाया जायेगा। जिला पंचायत सदस्य का मतदान गुलाबी रंग के स्टीकर वाली  मतपेटी में तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य का मतदान नीले रंग की मतपेटी में डाला  जायेगा।  पार्टी रवानगी से लेकर मतदान सम्पन्न कराकर मत पेटिका जमा कराने तक के बारे  में विस्तार से जानकारी दिया गया। अंत में  पीठासीन अधिकारी        की डायरी और  सभी मतदान कार्मिकों को परिचय पत्र उपलब्ध कराया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed