फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five arrested with stolen goods, the crime was committed in three villages

Jaunpur News: चोरी के सामान के साथ पांच गिरफ्तार, तीन गांवों वारदात को दिया था अंजाम

Thu, 03 Jul 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five arrested with stolen goods, the crime was committed in three villages
खुटहन। भटपुरा गांव के मोड़ के पास से पुलिस ने बुधवार को चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से अलग-अलग तीन गांवों में की गई चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पांचों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि गत 30 जून को नगवां गांव निवासी बाबूराम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अज्ञात चोर उसका हैंडपंप और टुल्लू पंप उखाड़ कर उठा ले गए। इसी तरह उसी दिन सुइथाखुर्द गांव के अभिषेक कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसका हैंडपंप चोरी हो गया। गत 23 जून को मेंढ़ा गांव निवासी भगवान प्रसाद ने आरोप लगाया था कि उनके गांव के मंदिर से लगभग एक क्विंटल भार के पीतल के कई घंटे चोर पार कर दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। बुधवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त गांव के मोड़ पर पांच युवक तीन बोरे में कुछ संदिग्ध सामान लेकर मौजूद हैं। पुलिस ने दो टीमें जिसमें उप निरीक्षक महेंद्र यादव और उप निरीक्षक बच्चू लाल के नेतृत्व में गठित कर दो तरफ से घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। उनके पास से तीनों जगहों से की गई चोरी का सामान अलग अलग बोरों से बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम पता सुइथाखुर्द गांव के हनी गौतम,इसी गांव के रूबेश गौतम, रोहित,राजन तथा शुभम गौतम बताया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed