फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five arrested for spreading drone rumours by flying kites fitted with LED lights

Jaunpur News: एलईडी लाइट लगी पतंग उड़ाकर ड्रोन की अफवाह फैलाने में 5 गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for spreading drone rumours by flying kites fitted with LED lights
पतंग में एलईडी लाइट लगाकर ड्रोन की अफवाह फैला रहे तीन गिरफ्तार। पुलिस विभाग
जौनपुर। पुलिस ने ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सुरेरी में जहां ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि मड़ियाहूं में नीली एलईडी लाइट लगाकर पतंग उड़ाकर ड्रोन की अफवाह फैलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं : कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात एलईडी लाइट लगी पतंग उड़ाकर ड्रोन की अफवाह फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात पूजा पंडालों व ड्रोन कैमरा उड़ाने के अफवाह फैलाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फुलवारी नहर पुलिया पर मौजूद थे। इसी बीच प्रधान की तरफ से गांव में ड्रोन उड़ने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी का माहौल था। ग्रामीणों के सहयोग से तीन लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से नीले रंग की एलईडी लाइट लगी पतंग बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में नंदलाल राजभर, दीपक राजभर व रवि प्रकाश राजभर निवासी गुतवन थाना नेवढ़िया शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सुरेरी : प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि कमरूद्दीनपुर निवासी राज कुमार गौतम, धीरज कुमार गौतम गांव में घुमकर फर्जी ड्रोन उड़ने की अफवाह फैला रहे थे। इस मामले में दोनों को गांव से ही रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article