फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five accused arrested 12 hours after murder of dhaba manager

Jaunpur News: ढाबा मैनेजर की हत्या के 12 घंटे बाद पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested 12 hours after murder of dhaba manager
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के चोरसंड स्थित लकी ढाबा के मैनेजर को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। इसमें पांच आरोपियों को सोमवार को गोडहरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभी भी फायर करने वाला समेत दो आरोपी फरार हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन व असलहा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी मोहम्मद शहजाद गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड में लकी ढाबा पर मैनेजर के रूप में काम करता था। शराब पीने के दौरान मना किए जाने से आक्रोशित बदमाशों ने मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरे बाजार हुई इस वारदात से दहशत का माहौल बन गया। वहीं गौराबादशाहपुर पुलिस इस घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए चार पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गौराबादशाहपुर की सीमा गोडहरा पुलिया के पास से सोमवार दोपहर 12:20 बजे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में राहुल चौरसिया निवासी मुरारा थाना केराकत, अफरोज निवासी बगथरी, विकास यादव निवासी बगथरी थाना गौराबादशाहपुर, प्रदीप उर्फ सुपक गुप्ता निवासी मुरारा थाना केराकत, विशाल कनौजिया निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर है। घटना में प्रयुक्त कार और असलहा बरामद कर लिया गया। आरोपियों को हत्या के मुकदमे में चालान करते हुए जेल भेज दिया गया। फरार दो अभियुक्त की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक धर्मेंद्र दत्त, चौकी इंचार्ज गौरा उप निरीक्षक राजेश राम, हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

ढाबा के मैनेजर की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस टीम गठित कर सर्विलांस के जरिए घटना का अनावरण किया गया, इसमें पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दो अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी, घटना में फायर करने वाला चंदन अभी फरार है। -बृजेश कुमार, एडिशनल एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed