फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fit it into practical world pace

व्यवहारिक जगत में बैठाएं तालमेल

Thu, 10 Sep 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Thu, 10 Sep 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fit it into practical world pace
आईआईएम लखनऊ के प्रो. प्रकाश सिंह ने कहा कि आज विद्यार्थियों को किताबी दुनिया के साथ-साथ व्यवहारिक जगत में भी तालमेल बैठाने की जरूरत है।
विज्ञापन


अपना ध्यान विषय एवं उसकी अवधारणा को समझने में लगानी चाहिए। रटा-रटाया फार्मूला आगे चलकर कई दिक्कतें लाता है। आप जो कुछ भी अपनी पुस्तकों में पढ़ रहे हैं उसे अपने जीवन में भी लागू करें।

तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश और सूचना प्रौद्योगिकी ने हमारी लिखने और पढ़ने दोनों की क्षमता को प्रभावित किया है। वह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में प्रबंध अध्ययन संकाय, विज्ञान संकाय एवं सामाजिक विज्ञान
विज्ञापन


संकाय के नवागत पीजी विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग एंड ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अध्यापकों और विद्यार्थियों का यह महत्वपूर्ण दायित्व है कि पढ़ने व लिखने दोनों की क्षमता का उत्तरोत्तर विकास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विद्या विनय देती है। अत: हम अपने अध्ययन और सेवा काल के दौरान विनम्रता को प्राथमिकता दें। आप इस विश्वविद्यालय के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस विश्वविद्यालय के पताका को आपको ही आगे ले जाना है। वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि विद्यार्थी


जीवन में कुछ प्रेरक घटनाएं जीवन को सही राह की ओर ले जाती है। इससे पहले प्रो. प्रकाश सिंह एवं वित्त अधिकारी एमके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डा. मानस पाण्डेय एवं डा. अजय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष को श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed