फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   First shot the neighbor, then himself while running and reached the police station

Jaunpur News: पहले पड़ोसी को, फिर भागते समय खुद को गोली मारकर पहुंच गया थाने

Mon, 28 Aug 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
First shot the neighbor, then himself while running and reached the police station
चंदवक थाना क्षेत्र के तराव गांव में एक युवक ने पड़ोसी युवक को गोली मारकर घायल करने के बाद भागने लगा। रास्ते में उसने खुद के पैर में गोली मारकर थाने पहुंचकर गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी करने के साथ ही दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तरांव गांव अकेलवां में अमित कुमार सिंह (35) पुत्र राम नगीना सिंह अपने दरवाजे के सामने बैठकर परिवार के लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। शाम को पट्टीदारी का चचेरा भाई प्रदीप सिंह (30) पुत्र अजीत सिंह हाथ में असलहा लहराते हुए आया और फायर कर दिया। गोली अमित सिंह की पीठ के दाहिने तरफ लगी और और तुरंत जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। उस समय वहां भगदड़ मच गई। लोग शोर मचाने पर आरोपी असलहा लहराते हुए मोटर साइकिल से भाग गया। पुलिस के अनुसार, रास्ते अपने दाहिने पैर में गोली मारकर थाने पहुंच गया। आरोप लगाया कि अमित व उनके परिवार के लोग मारे पीटे और पैर में गोली मार दी। इसी बीच घायल अमित भी थाने पहुंच गया। आरोपी युवक कहीं रास्ते में ही असलहा छिपा दिया। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गईं जहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया। सीओ केराकत गौरव शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले गोली मारी फिर खुद के पैर में गोली मारकर थाने पहुंच गया। इस मामले की और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed