फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six policemen including SI engaged in court security suspended

जौनपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग: आरोपी असलहा लेकर कैसे पहुंचा? लापरवाही में दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 17 May 2023 06:26 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2023 06:26 PM IST
सार

जौनपुर दीवानी न्यायालय परिसर में ताबड़तोड़ी फायरिंग मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Six policemen including SI engaged in court security suspended
जौनपुर कोर्ट में गोलीबारी के बाद गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर दीवानी न्यायालय परिसर में लॉकअप से न्यायालय में पेशी के लिए ले जाते समय दो बंदियों को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। गोली मारने वाला आरोपी असलहा लेकर कचहरी परिसर में कैसे पहुंचा, यह बड़ा सवाल है। जबकि गेट पर ही मेटल डिटेक्टर तक लगाया गया है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के आधार पर लापरवाही सामने आने पर न्यायालय सुरक्षा में लगे छह पुलिस कर्मियों को एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने मंगलवार की रात में निलंबित कर दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी श्रवण यादव के खिलाफ लाइनबाजार थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवारदोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहलवान उर्फ बादल यादव हत्या के मामले में दो आरोपियों को जिला कारागार से न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर श्रवण यादव के पास असलहा कहां से आया। वहीं असलहे के साथ आरोपी को कचहरी में प्रवेश करने के मामले में वहां तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही मानी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय सुरक्षा में तैनात छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक रूप से इनकी लापरवाही मानी गई है। एक उप निरीक्षक कालीचरण कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार गुप्ता, संजय यादव, जय किरण सोनकर, अनिल चौहान, अर्चना मौर्य को निलंबित किया गया है।

संदिग्ध आरोपियों की तलाश में कई गांवों में पुलिस ने दी दबिश

करीब एक साल पहले छह मई 2022 को हुए बादल हत्याकांड के प्रतिशोध में बादल के भाई श्रवण यादव ने मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में दो आरोपियों पर गोली चला दी। उस घटना के बाद श्रवण को तो पकड़ लिया गया, लेकिन जिन्होने श्रवण को असलहा पहुंचाया था, या इस मामले में सहयोग किया था उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

इस मामले में संदिग्धों की तलाश में मंगलवार की रात में पुलिस ने गौराबादशाहपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दबिश दिया। इस दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed