{"_id":"6a21d2d3625c88fa05085aa2","slug":"firing-on-police-patrol-team-at-2-am-jawans-narrowly-escape-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-156381-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रात 2 बजे गश्त पर निकली पुलिस टीम पर फायरिंग ,बाल-बाल बचे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रात 2 बजे गश्त पर निकली पुलिस टीम पर फायरिंग ,बाल-बाल बचे जवान
विज्ञापन
सुरेरी। थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब रात में गश्त पर निकली पुलिस टीम पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी इस हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग की। उपनिरीक्षक रामाशीष यादव ने बताया कि वह अपने सहयोगी आरक्षी संदीप गौड़, आरक्षी समीर यादव, आरक्षी जयहिंद तथा सरकारी वाहन चालक (पीआरडी) आशीष कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कोठिया की बारी (बहद ग्राम सुरेरी) के पास रात करीब दो बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक सुरेरी बाजार की ओर से आते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने जब उन्हें रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने रुकने के बजाय अवैध असलहे निकाल लिए और पुलिस दल पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने खुद को सुरक्षित किया, जबकि हमलावर भदोही की दिशा में भाग निकले। घटना से पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई।
थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रामाशीष यादव की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।