Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Firing incident in Jaunpur BDC member party burnt barn of accused party village turned cantonment

जाैनपुर में गोलीकांड: फूंक दिया मड़हा, तोड़ डाली दुकान, छावनी बन गया गांव, तीन लोग हुए थे घायल; जानें मामला

Mon, 03 Feb 2025 10:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 10:18 PM IST
सार

जाैनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र का बशीरपुर गांव बीते रविवार की शाम चार बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। इसमें दो लोगों को गोली लगी लगी तो एक पर धारदार हथियार से हमला हुआ था। गोली से घायल एक भीम आर्मी पार्टी का जिला सचिव है।

विज्ञापन
Firing incident in Jaunpur BDC member party burnt barn of accused party village turned cantonment
मड़हा फूंकने के बाद गांव में माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाैनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे और सूची को लेकर रविवार की शाम उपजा विवाद अभी थमा नहीं था कि सोमवार को बीडीसी सदस्य पक्ष ने शराब ठेके को लेकर बवाल काटा और आरोपी पक्ष का मड़हा फूंक दिया। स्थिति नियंत्रित करने के पुलिस ने गांव को छावनी में तबदील कर दिया है।

विज्ञापन




गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक धारदार हथियार से घायल हुआ। सोमवार को बीडीसी सदस्य पक्ष के लोगों ने शराब ठेके को खुलने को लेकर बवाल काटा और आरोपी पक्ष का मड़हा फूंक दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन


रविवार की शाम बशीरपुर गांव में आवास के सर्वे को लेकर हुई गोलीबारी में बीडीसी सदस्य और उनके चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अर्धनिर्मित दुकान में तोड़फोड़

Firing incident in Jaunpur BDC member party burnt barn of accused party village turned cantonment
घायल का इलाज करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सुबह मामला फिर बिगड़ गया। आरोपी रामहित के भाई रामजस के मकान में देसी शराब की दुकान खोलने पहुंचे गद्दीदार को देख बस्ती के लोग भड़क गए। ठेके के पास पहुंची भीड़ ने दुकान के पीछे बने अर्धनिर्मित ढांचे में तोड़फोड़ की और मड़हे को आग के हवाले कर दिया।

आगजनी की सूचना पर सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भीड़ वहां से जा चुकी थी। सोमवार को पूरे दिन बशीरपुर गांव की दोनों बस्तियों में पुलिस और अधिकारियों का गश्त जारी रहा। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- जाैनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, भीम आर्मी के जिला सचिव समेत दो भाईयों को मारी गोली; धारदार हथियार से हमला

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि सोमवार को जांच के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर और भारी मात्रा में खोखा बरामद किया गया। गोलीकांड के पांच आरोपियों में से तीन आरोपी रामहित निषाद व उनके पुत्र अविनाश निषाद तथा भतीजे पंकज उर्फ रिंकू निषाद को जफराबाद रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। रविवार को घटना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

गोलीकांड की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा

Firing incident in Jaunpur BDC member party burnt barn of accused party village turned cantonment
दुकान में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

सिरकोनी के बसीरपुर गांव में हुए गोलीकांड को लेकर जहां पीड़ित पक्ष आरोप लगा रहा कि घटना में प्रधान पक्ष के मनबढ़ लोगों ने आवास सर्वे से नाराज होकर मनीष के साथ गाली गलौज तथा मारपीट की थी। विरोध करने पर प्रधान के परिवार ने बीडीसी सदस्य मनीष तथा सूरज को गोली मारी थी। 

राजन को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया था। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि जब गांव में मनीष तथा प्रधान के परिवार के रामहित से कहासुनी होने लगी तब किसी ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस के दो सिपाही रामहित के मकान के पास पहुंच गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद गोलियां भी चलाई गईं। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed