Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   miscreants fired bullets on BDC In Jaunpur committed crime in broad daylight

UP : जाैनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, भीम आर्मी के जिला सचिव समेत दो भाईयों को मारी गोली; धारदार हथियार से हमला

Sun, 02 Feb 2025 06:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

यूपी के जाैनपुर में इस वारदात के बाद माैके पर जफराबाद थाने की पुलिस पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं रपट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
miscreants fired bullets on BDC In Jaunpur committed crime in broad daylight
घायल का इलाज करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाैनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र का बशीरपुर गांव रविवार को शाम चार बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। इसमें दो लोगों को गोली लगी है तो एक पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। गोली से घायल एक भीम आर्मी पार्टी का जिला सचिव है। 

विज्ञापन


गोली लगने से दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिरकोनी ब्लाक के बशीरपुर गांव के सेक्रेटरी निषाद बस्ती और अनुसूचित बस्ती में पात्रों का सर्वे कर रहे थे। इस दौरान सूची को लेकर वर्तमान प्रधान पूनम निषाद जो कि रामहित निषाद की बहू हैं, रामहित ने अनुसूचित बस्ती के आवास को लेकर आपत्ति की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सेक्रेटरी वहां से चला गया। इसी बात को लेकर गांव के भीम आर्मी पार्टी के जिला सचिव और बीडीसी मनीष कुमार गौतम व उनके चचेरे भाई सूरज कुमार गौतम, बगल के राजन कुमार सायं चार बजे रामहित के घर के पास दुकान पर मिलने गए। 

Trending Videos

बातचीत के बाद कहासुनी

बातचीत के बाद कहासुनी के समय ही रामहित के लोगों ने बीडीसी मनीष को मारपीट दिया। मनीष ने आकर अपनी बस्ती में इसकी सूचना दी। इसके बाद अनुसूचित बस्ती के लोग रामहित के घर पर गए। वहीं बात बढ़ने पर रामहित पक्ष से गोली चलने लगी।

गोली कांड में मनीष गौतम के पेट में दो गोली, उसके चचेरे भाई सूरज को एक गोली लगी। गांव के राजन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत गंभीर देखते हुए गोली गलने वाले दो युवकों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सदर देवेश सिंह, जफराबाद थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए।

इस बाबत एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मनीष की मां गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया। इसमें अब तक पुलिस ने आरोपी रामहित निषाद व उनके पुत्रों अविनाश निषाद, रिंकू निषाद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed