फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fireworks shops were shut down, stock registers were not found at most of them

Jaunpur News: पटाखे की दुकान बंद कराई, अधिकतर पर नहीं मिले स्टाॅक रजिस्टर

Tue, 08 Oct 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fireworks shops were shut down, stock registers were not found at most of them
दिवाली के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह और सीओ सिटी देवेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर में पटाखों की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अधिकतर दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर ठीक नहीं पाया गया तो एक दुकान को अधिक गड़बड़ी पर बंद करा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह और सीओ सिटी देवेश सिंह को मुखबिर से पुरानी बाजार की एक पटाखे की दुकान में अवैध पटाखे रखने की सूचना मिली। अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान की जांच की, लेकिन उनके पास पर्याप्त पटाखा नहीं मिला। बताया गया कि व्यापारी का नवाब साहब के हाते में गोदाम है। वहां पुलिस ने जांच की तो वहां सिर्फ बंदूक, पतंग, माझा रखा मिला। वहां से टीम सद्भावना तिराहा स्थित पटाखे की दुकान पर पहुंची। यहां स्टॉक रजिस्टर का कोई हिसाब न मिलने पर दुकान सील कर दी गई। साथ ही ढालगर टोला स्थित खोआ मंडी में टीम पटाखे की दुकान पर पहुंची, जहां आठ बोरी में पुराने पटाखे मिले। उसका भी स्टॉक नहीं मिला। पटाखा दुकानदार को कागजात लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय आने को कहा गया। खोवा दुकान की भी जांच की गई।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने हनुमान गली में तेजाब की दुकान पर स्टॉक की जांच की। यहां 154 बोतल नाइट्रिक, 168 बोतल सल्फ्यूरिक और आठ बोतल हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिला। फायर एक्स्टींग्यूशर की समय सीमा स्पष्ट नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed