फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Firecracker blast: One more death, two dead

पटाखा विस्फोट : एक और मौत, मरने वाले दो हुए

Wed, 03 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Firecracker blast: One more death, two dead
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भंडरिया टोला पाही मोहल्ला में शनिवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में झुलसी गुड़िया की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि उसके ससुर मुश्ताक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस तरह हादसे में मृतकों में की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन

नगर के भंडरिया टोला पाही मोहल्ले में अवैध तरीके से चल रही पटाखा फैक्ट्री में 30 अक्तूबर की शाम पांच बजे विस्फोट हो गया, जिससे मकान का छत तक ढह गया। मलबे में पिता-पुत्र सहित 6 लोग दब गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। हालांकि पहले दिन पांच लोगों को पुलिस-प्रशासन ने निकाल लिया था। जबकि दूसरे दिन मलबे में गोला बाजार निवासी अब्दुल समद के 10 वर्षीय बेटे आकिब हमजा का शव मिला था। जबकि मुस्ताक (56) और उसकी उनकी बहू गुड़िया (28) पत्नी सोनू गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। प्रभारी सीएमएस डा नरेंद्र कुमार ने बताया कि गुड़िया 80 प्रतिशत झुलस गई थी, जिसकी मंगलवार की सुबह 9:43 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई है। मुश्ताक 30 प्रतिशत झुलस गया है, जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed