{"_id":"56fe7e794f1c1b1e26f00105","slug":"fire-wheat-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी से 14 बीघा गेहूं की फसल राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी से 14 बीघा गेहूं की फसल राख
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 01 Apr 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज के कोबा गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग से जली गेंहू की फसल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से हुई अगलगी की घटनाओं में तकरीबन 14 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सिकरारा में तीन छप्पर और उसमें रखे गृहस्थी के सामान जल गए। छप्पर में बंधी तीन बकरियां भीं जिंदा जल गईं। कहीं फायर ब्रिगेड की मदद से तो कहीं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कोबा गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग में चरियाहीं के किसान राजनाथ, जगपति औक राजपति का चार बीघा, राजाराम यादव का चार बीघा, बसरहा कला के भोला सिंह का दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के महगंावा गांव निवासी राम सिंह के गेहूं के खेत में दोपहर में अचानक आग लग जाने से दो बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया। अचानक आग लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर फ ायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता दो बीघा गेहूं जल गया।
विज्ञापन
सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार मचकाही गांव में घूर से निकली चिंगारी से बुद्धू राम, नन्हकू, झल्लू के तीन मड़हे जलकर राख हो गए। मडडहे में बंधी तीन बकरियों की झुलस कर मौत हो गई। बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार कैथोली गांव में राम कृपाल यादव का खेत में रखा 50 बोझ गेहूं और चुल्लुर यादव के खेत मे रखा 70 बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। दोनों स्थानों पर शार्ट सर्किट से आग लगी थी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार भोगीपुर गांव में राजेंद्र गौड़ के मड़हे में शुक्रवार की शाम आग लग गई। जिसमें करीब 20 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने एसडीएम मछलीशहर को घटना की सूचना दी। सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहा क्षेत्र के कम्मरपुर ढकहा गांव में शार्टसर्किट से लगी आग में मजीद का तीन विस्वा गेहूं की फसल जल गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।