फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire safety mock drill held at Jaunpur Junction

Jaunpur News: जौनपुर जंक्शन पर हुई अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल

Fri, 29 May 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fire safety mock drill held at Jaunpur Junction
जौनपुर। रेलवे कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों से सुरक्षित निपटने के लिए बृहस्पतिवार को अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन स्थित लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम में अग्निशमन सेवा जौनपुर के ओंकारनाथ सिंह ने अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग और आग बुझाने की तकनीकों का सजीव प्रदर्शन किया गया।
रनिंग रूम के कर्मचारी केयरटेकर, कुक, सफाई कर्मी आदि को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। उन्हें समझाया गया कि रसोई में गैस रिसाव, शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी कारण से अचानक आग लगने पर बिना घबराए किस प्रकार अग्निशामक यंत्र का कुशलतापूर्वक संचालन करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मॉकड्रिल में रनिंग रूम के कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र चलाकर आग बुझाने का अभ्यास किया।
इसके अतिरिक्त, धुएं से बचने और इमारत में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर रनिंग रूम इंचार्ज राम प्रकाश पांडेय, राकेश कुमार गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह, जीआरपी एसआई गिरीश मिश्रा, आरपीएफ थाना प्रभारी अजय कुमार, एसआई कैलाश आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed