फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   fire

खाना बनाते समय मिनी सिलेंडर फटा, घर में लगी आग

Mon, 12 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
fire
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाते समय मिनी गैस सिंलिडर में आग लगने से फट गया। सिंलिडर फटने के साथ घर में आग लग गई जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मझौरा गांव निवासी अबुल हसन की पत्नी सजबुन्निशा (45) सुबह करीब 11 बजे छोटे सिलेंडर से घर मे खाना बना रही थी। गैस सिंलिडर के रेगुलेटर के पास लिकेज होने के कारण चूल्हा जलाते ही सिंलिडर में आग लग गई। गैस सिंलिडर में आग लगते ही परिवार के लोग शोर मचाते भागकर बाहर आ गए। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि गैस सिंलिडर में लगी आग को कैसे बुझाया जाए। लोग आग बुझाने का उपाय सोच रहे थे तभी धमाके के साथ सिंलिडर फट गया। गैस सिलेंडर फटते ही उस कमरे में आग लग गई। बिस्तर, चारपाई, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed